थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान के लिए प्रचार करने आये पेटलावद पंडित कमल किशोर नागर की कथा में शामिल होकर हेलिकॉप्टर से थांदला रोड़ शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया हेलीपेड से बायपास होते हुए मुख्यमंत्री खजूरी पहुँचे जहाँ बड़ी देर से खड़ें ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया और थांदला रोड़ शो के लिए आगे आगे चलने लगे। मुख्यमंत्री का रोड़ शो नगर के मुख्य मार्गों पर जन समूह का स्वागत अभिवादन स्वीकारते हुए जवाहर मार्ग होती हुई मठवाला कुआ पहुँची जहॉ अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का सोशण ही किया है। कांग्रेस लुटेरा ने दुतारा री पार्टी है ये घमण्डिया लोग किसी का भला नही कर सकते है इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रूपी तीर मारकर कांग्रेस को बेमौत मारना है। नरेंद्र मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री ने वोट मांगते हुए कहा कि दुनिया का नम्बर एक देश बनाने के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है और देश के दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए मोदी ही जाना जाता है। मोदी ने अपना सारा जीवन देश सेवा के लिए लगाया जिसका खुद का कोई घर नही उसने गरीबों के घर बनाये, मुफ्त राशन दिया, गैस कनेक्शन दिया अब फिर से मोदी सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त बिजली भी मिलेगी मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व सासंद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया युवा नेता संजय भाबर मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय राजेश वसुनिया सहित झाबुआ व थांदला के पदाधिकारी मौजूद थे