थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई झाबुआ ने आप जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड के साथ आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा दुर्व्यवहार करने एवं आम जन के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत झूठे प्रकरण के विरोध में जिला कलेक्टर महोदय एवं आबकारी जिला अधिकारी को आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा के निलंबन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ! मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी ज्ञापन में प्रदेश सचिव कोमल डामोर जिला उपाध्यक्ष नानसिह भूरिया ,जिला कोषाध्यक्ष मुख्तियार पठान ,जिला सयुंक्त सचिव प्रभु भाबोर , जुवान सिंह डामोर , एसटी विंग उपाध्यक्ष मुनसिह अजनार झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष छतरसिंह मेडा ,थांदला ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द सिंगाड़िया ,यूथ जिला उपाध्यक्ष बालसिंह भूरिया ,ब्लॉक उपाध्यक्ष करमसिंह मचार सोशल मीडिया प्रभारी आकाश सिंगाड युवा नेता कमील वसुनिया ,मेहुल बारिया ,कांजू भूरिया ,अरविन्द पचाहा ,दसरथ हटिला , प्रवीण, शैतान बबेरिया ,नब्बूसिंह सिंगाड एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे