आरूष अग्रवाल ने 10 वीं बोर्ड सीबीएसई में 97 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान पाया.... हर विषय में विशेष योग्यता मिली। सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किये...



News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद।* नगर के होनहार छात्र आरूष अग्रवाल ने 10 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम आ कर पेटलावद का नाम रोशन किया। आरूष ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झाबुआ जिले ही नहीं वरन आसपास के चार जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आरूष ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए सभी विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किये है। जिसमें सामाजिक विज्ञान में 99 अंक तो विज्ञान और गणित में 98-98 अंक प्राप्त किये है।

आरूष की इस सफलता पर माता पिता,गुरूजनों और परिवारजनों सहित इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। आरूष के दादा वीरेंद्र मोहन अग्रवाल,दादी शोभादेवी अग्रवाल, पापा सचिन अग्रवाल,मम्मी समता अग्रवाल,भाई आराध्य अग्रवाल और अंकल अर्पित अग्रवाल व राहुल अग्रवाल ने उनको मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी।

आरूष ने सेंट मेरी कान्वेट स्कूल में पढाई कर रहे है। चर्चा में आरूष ने बताया की वह आगे चल कर देश की सेवा करना चाहते है। और विज्ञान के क्षेत्र में कुछ करने की तमन्ना है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.