News@ हरिश राठौड़
पेटलावद।झाबुआ जिले के थांदला जनपद की ग्राम पंचायत भांमल बीती रात एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उल्टी के शिकार हो गए। देर रात पीड़ितों को परिजन अपने वाहन से पेटलावद स्थित हॉस्पिटल लेकर आए। स्थिति बिगड़ने से एक बुजुर्ग की गांव में ही मौत हो गई। शेष के उपचार विभिन्न हॉस्पिटल में चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कल ग्यारस होने के चलते उपवास था किसी ने कुछ नहीं खाया था लेकिन कल जो पानी सप्लाई किया गया उसका पानी पिया था। देर शाम एक एक कर सभी को उल्टी दस्त होने लगे तो परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल दौड़े। एक बुजुर्ग नाहर सिंह लालसिंह खेर 60 वर्ष की ग्राम में ही मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर एवं हॉस्पिटल पहुंच कर पीड़ितों से चर्चा की।
जानकारी में यह भी आया है कि ग्राम पंचायत भामल ने शनिवार को गांव मे पानी सप्लाय किया था उसको पिने के बाद रात्री में करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। और सभी का निजी अस्पताल के साथ सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।