संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद जी की जयंती पर भाजपाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी...

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला नगर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने संस्थापक अध्यक्ष डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई भाजपाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच से ही पार्टी की स्थापना हुई थी। वर्तमान में उनके बताए गए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी युगदृष्टा थे कम उम्र में ही वह कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने और राजनीति में प्रवेश किया आजादी के बाद प्रथम मंत्रिमंडल में महात्मा गांधी जी के अनुरोध पर उन्होंने उद्योग मंत्री पद को गौरवान्वित किया था। देश में कई बड़े उद्योगों की स्थापना उन्हीं की देन है उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी युवा नेता संजय भाबर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा मंडल महामंत्री भारत कटरा मंडल उपाध्यक्ष भगवान लाल पाटीदार मंडल महामंत्री जीतू राठौर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सरपंच खुशाल सरपंच रामसिंह सरपंच कालाजी कार्यालय मंत्री विष्णु सोनी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.