रामोत्सव में नगर हुआ राममय,हर गली मोहल्ले से एक ही नारा जय श्री राम गुंजा.... प्राण प्रतिष्ठा होते ही महाआरती और भंडारे का दौर प्रारंभ हुआ....

 








News हरिश राठौड़

 पेटलावद नगर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर नगर में सुबह 5 बजे से ही राममय माहौल रहा। सुबह नगर के नागरिकों ने मिलकर एक विशाल प्रभातफेरी निकाली। जो की शंकर मंदिर से प्रारंभ हो कर नगर के विभिन्न मार्गो से निकली जिसमें भक्तगण रामनाम का कीर्तन करते हुए निकले।

नगर में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर लाईव प्रसारण से लेकर महाआरती का आयेाजन और महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर कलश यात्रा व अन्य आयोजन किये गये। लाईव प्रसारण में भगवान की मूर्ती में प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही नगर में उत्सवी माहौल प्रारंभ हुआ और महाआरती का दौर प्रारंभ हुआ।



 *मायरा भरा।* 


श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में पेटलावद नगर के आई माता मंदिर के राम भक्तों के द्वारा आई माता मंदिर से भगवान श्री राम का मायरा भरा गया। मायरे मे पुरुष एवं महिलाएं एक वेशभूषा में दिखाई दे रही थी। मायरे में बैंड बाजे डीजे की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे जिनके पीछे बगी में भगवान श्री राम का चित्र रखा हुआ था इसके पीछे जीप में सवार छोटे-छोटे बच्चे राम लक्ष्मण सीता बने हुए बैठे  थे। मायरा आई माता मंदिर से प्रारंभ हुआ नगर के प्रमुख मार्गाे से होता हुआ पुनः मंदिर पर पहुंचा। आई माता मंदिर में स्थित राम दरबार में वस्त्र,फल फ्रूट भेंट किए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद इंदिरा मुकेश पडियार की ओर से भगवान श्री राम की चरण पादुका एवं तीर कमान राम दरबार में भेंट किए गये। नगर परिषद एवं वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पडियार मित्र मंडल की ओर से जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई। मायरा भरने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मायरा कार्यक्रम में बंटी पडियार, मोहन सोलंकी, मोहन काग, लालाभाई सोलंकी, वीरेंद्र काग, मोहनलाल हामड, राहुल मुलेवा, जगदीश भायल ,महेश  राठौड़, आदि राम भक्तों का सहयोग रहा।


 *महाप्रसादी भंडारे हुए।* 


 श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर को लेकर आज नगर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। रामदेव जी मंदिर, भेरू चौक, राजापुरा, राम मोहल्ला,दामोदर कालोनी सहीत कई स्थानो पर भंडारे का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अनुपम भंडारी की ओर से जैन पंचायती नोरे पर भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही बड़ी एलईडी लगाकर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। नगर में हो रहे मंदिरो पर पूजा पाठ  व भंडारे में पहुंचकर  महिला बाल विकास की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया भी पहुंची एवं  भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं नेतागण भी उपस्थित थे।


 *नगर में उत्सवी माहौल।* 


अयोध्या मे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पेटलावद नगर में भी उत्सवी माहौल रहा। सुबह से देर शाम तक धार्मिक आयोजन हुए। शोभायात्रा, भंडारे महाआरती में समूचे सनातनी रमे रहे हर।  जगह-जगह भगवा पताकाएं लहराई गई, फूलों से सजावट की गई, अयोध्या में जैसे ही अभिजीत मुहूर्त में रामलला विराजे नगर के मंदिरों, चौक- चौराहों पर भी रामभक्तों ने महाआरती की। कई जगह एलईडी टीवी लगाकर अयोध्या में हो रहे समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया। सुबह प्रभात फेरी बाजे गाजे के साथ निकाली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भजनों के साथ जयकारे लगे। महिला- पुरुष रामभक्ति में लीन होकर खूब झूमे। नगर के, श्रीराम मंदिर आदि स्थानों पर दिप जलाकर महाआरती की। ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.