अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में जिले में विभिन्न आयोजन किए गए....

 






          पेटलावद    अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में जिले में विभिन्न आयोजन किए गए। 

              इस अवसर पर जिले के रायपुरिया में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एस डी एम श्रीअनिल राठौड़ सी ई ओ राजेश दीक्षित पेटलावद   द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रत्येक मंदिर में राम कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। जिले के समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित किए गए। जिले के नगरों तथा ग्रामों में राम मण्डलियों को स्थानीय कार्यकम मोहल्लो तथा ग्रामो में आयोजित किए गए। जिले के मुख्य मंदिरों में टी०व्ही० स्कीन लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया । प्रमुख मंदिरों में भण्डारों का आयोजन किया गया। प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए गए।  सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कालेजों में साज-सज्जा की गई। लोगों में बड़ी संख्या में उत्साह देखने को मिला।

                 जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई । जिले के पवित्र स्थलों पर श्रीलीला समारोहों  का भी किया गया। श्री राम जानकी से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली आदि का प्रदर्शन किए जाने के साथ ही आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका, भजन संध्या का आयोजन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.