थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए थांदला वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद भुमिका आशीष सोनी को नियुक्त किया गया है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि
संभागीय संगठन प्रभारी राघवेन्द्र जिला प्रभारी हरिनारायण यादव महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया,भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की अनुशंसा एवं सहमति से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भूमिका सोनी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है सोनी की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, जनजातीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपाल सिंह गंगाखेढी,गोरव खण्डेलवाल, कारसेवक योगेन्द्र नाहर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चोहान थांदला मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी, संजय भाबोर,सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भूमिका सोनी को बधाइयां प्रेशित करते हैं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है

