उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन...

 


 *पेटलावद।* राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में साक्षरता दर बढाने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। खंड स्त्रोत समन्वयक रेखा गिरी,खंड शिक्षा अधिकारी राकेश यादव,विकासखंड सह समन्वयक मेजर सिंह राठौर द्वारा परीक्षा केंद्रो का अवलोकन किया गया। ग्राम करडावद,टेमरिया, पंथ बोराली, कतीजापाडा, करवड, गुणावद, रैलापाडा, भमती, बडी देहंडी, गोदडिया में परीक्षा केंद्र पर आए नव साक्षरों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। परीक्षा में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।परीक्षा का उद्ेश्य साक्षरता दर में वृद्वि करते हुए, जन जन को साक्षर करना है। इस अवसर पर जन शिक्षक कुशल सिंह नायक, राकेश शर्मा, सह समन्वयक नईमुद्दीन काजी, प्रकाश खडिया, दिनेश गामड, गवरसिंह गरवाल, प्र. प्राचार्य रेखा राव, प्र. अ. मोहनलाल सोलंकी, संगीता गामड, अंजुम खान, पद्मा भूरिया, वालजी वसुनिया ने उपस्थित रह कर परीक्षा संपन्न करवाई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.