मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सदस्यता कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न....

 


News@ सुरेश परिहार

 सारंगी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, पेटलावद इकाई द्वारा शनिवार को एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संघ के सदस्यता कार्ड तथा जिला एवं तहसील पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष शरद जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश बम, जिला अध्यक्ष हरीश यादव, जिला महासचिव दीपक निमजा एवं पेटलावद तहसील अध्यक्ष संजय उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।


 *कार्यक्रम की मुख्य झलकियां* 


कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने दिया।


जिला अध्यक्ष हरीश यादव एवं जिला महासचिव दीपक निमजा ने श्रमजीवी पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश बम ने जिले में पत्रकार भवन आवंटन की मांग उठाई और इसके लिए प्रदेश कार्यालय से सहयोग की अपील की।


मुख्य अतिथि शरद जोशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन संगठन है, जो पत्रकारों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि संघ का वार्षिक महाधिवेशन 22 एवं 23 मार्च को मुरैना में आयोजित होगा, जिसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया।


 *नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान* 


इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, कौस्तुभ व्यास एवं राहुल सेंगर का सम्मान किया गया। साथ ही, जिला एवं तहसील स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।


 *कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पत्रकार* 


झाबुआ तहसील अध्यक्ष मुजम्मिल खान, रामा तहसील अध्यक्ष नरेंद्र कमेंडिया, थांदला तहसील अध्यक्ष राजेश डामर, राकेश बम्बोरी, सुरेश चंद्र परिहार,हर्षवर्धन सिंह राठौर, जीवन लाल राठोड़,जयराज भट्ट, परमानंद पाटीदार, राहुल अग्रवाल, अमित पाटीदार, गजेंद्र सिंह  धर्मेन्द्र प्रजापत, राजेश राठौड़, ओपी मालवीय, आनंदीलाल सिसोदिया, विनोद शर्मा, अरुण पाटीदार, पवन राठौर, महेश सिसोदिया, मनीष वाघेला, आयुष पाटीदार, उमेश पाटीदार, प्रकाश प्रजापति, जिया उल हक कादरी, मुकेश सोलंकी, फारूक शेरानी, जितेंद्र नागर, मनीष नाइटा, सोहन सिंह परमार, कांतिलाल परमार, जूजर अली बोहरा, अब्देअली बोहरा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार , श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिसोदिया ने किया, तथा आभार सुरेश चंद्र परिहार ने व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.