नगर में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव.... पूर्व तैयारियों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहा है बैठकों का आयोजन.....

 



समाचार 20 न्यूज

पेटलावद। अखिल विश्व गायत्री परिवार पेटलावद के तत्वाधान में 4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन पेटलावद में होगा। यह आयोजन 27 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

*बताई ट्रस्टियों ने पूरी रूपरेखा*

आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा बताते हुए गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद के ट्रस्टीयों ने बताया कि लंबे समय के बाद पेटलावद को 24 कुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसकी पूर्व तैयारियों को लेकर गांव गांव में गायत्री परिजन बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। गायत्री परिजन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर धर्म प्रेमी जनता से इस गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील कर रहे हैं। 

*हो रही लगातार बैठके*

गायत्री परिवार से जुड़े परिजन इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिदिन बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। प्रत्येक गांव में पहुंचकर यज्ञ स्थल तक पहुंचने, वहां की व्यवस्थाएं आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। गांव में चल रही बैठकों में यज्ञ की जानकारी तो दी ही जा रही है साथ में गायत्री महामंत्र व भजनों के माध्यम से धर्म के प्रति जन जागृति फैलाने का कार्य भी हो रहा है। 

*आने जाने के लिये भी रहेगी व्यवस्था*

4 दिवसीय इस गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए पेटलावद विकासखंड की 77 पंचायतों के प्रत्येक गांव से वाहन सुविधा धर्म प्रेमी जनता को लाने व ले जाने के लिए उपलब्ध रहेगी ऐसी व्यवस्थाए गायत्री परिजनों ने तैयार की है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि धर्म प्रेमी जनता को यज्ञ स्थल पर पहुंचने और पुनः अपने ग्रह नगर पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

*दे रहे निस्वार्थ सेवाएं*

प्रतिदिन हो रही बैठकों में मुख्य रूप से अलग-अलग टोलियां में गायत्री परिजन कृष्णसिंह राठौर , गोपाल चौधरी , ब्रजराजसिंह राजपुरोहित, निलेश  पालीवाल, निलेश भट्ट , महेंद्र अग्रवाल , लूनचंद  पाटीदार, मुकेश पाटीदार, रजनीकांत शुक्ला राजेंद्र मोरिया, नीरज पटेल, गोपाल सोलंकी, रमेश प्रिंस, निलेश सिंह कुशवाह , जीवन भट्ट, लीलाधर पाटीदार, सत्यनारायण पालीवाल, अनुराग गौड़, संजय चौहान , सुरेंद्र समयदानी हरिद्वार, नीरज पटेल अपनी सेवाएं दे रहै है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.