पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद । आजादी की 75 वी वर्षगांठ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में सोमवार को पूरे देश सहित अंचल ओर पेटलावद क्षेत्र में धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
गरिमामय तरीके से हुआ झंडावंदन...
इसी क्रम में सोमवार सुबह न्यायालय परिसर में अपर जिला प्रधान न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार ने समान ओर गरिमामयी तरीके से झंडावंदन किया। इस अवसर पर सिविल जज वर्ग 2 चिराग अरोड़ा ओर श्रीमती रुचि पटेरिया अरोडा भी विशेष रूप से मौजूद थे।
पुलिस ने दि सलामी...
सर्प्रथम महात्मा गांधी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और दिप प्रज्वलित किया। झंडावंदन के समय पेटलावद के पुलिस बल ने तिरंगे के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सलामी दी गयी। अभिभाषकों, कर्मचारियों सहित उपस्थितजनो ने देश प्रेम के जज्बे के साथ राष्ट्र गीत गाकर भारत माता कि जय ओर वन्दे मातरम के नारे लगाए । तत्पश्चात एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वत्रंता दिवस की बधाई भी दी।
इनकीं रही गरिमामयी उपस्थिति....
इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरौहित, सचिव बलदेवसिंह राठौर, उपाध्यक्ष केलाश चौधरी, अनिल देवड़ा, राहिलरजा मंसूरी, मनोज पुरौहित, निलेषसिह कुशवाहा, दुर्गेश पाटीदार, राजेश यादव,देवीसिंह बामनिया, मनोहर डोडियार, संजय भायल, खुशाल हिहोर, नरेश राठोर्, कमलेश प्रजापति, मीरा चौधरी अभिभाषको सहित लोक अभियोजन अधिकारी सुरेश जामोद, एसआई लोकेंद्र चोधरी, एस आई लक्ष्मणसिह सिसोदिया , हेड कांस्टेबल साबिर मंसूरी आर.रॉकेश,जितेंद्र,रवि, शंकर, ओर न्यायालय के नाजीर रमेश बसोड़, लिपिक शैलेश हिहोर, संजय कुमार शर्मा,सुनील सिसोदिया, विजय वसुनिया, ,हीरालाल मुणिया, पवन पाटीदार , भरत मुणिया, इंद्रा चौहान सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद थे।