पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद । आजादी का अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है ।
*देश प्रेम का जज्बा*
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा को लेकर देशवासी देश के प्रति अपने देश प्रेम के जज्बे को दिखा रहे हैं और हर भारतवासी के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और आदर के भाव है।
*लगातार हो रहे आयोजन*
इसी क्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक ,राजनीतिक, प्रशासनिक संस्थाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है | वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।
*03 गावो से निकली रैली*
इसी क्रम में क्षेत्र के प्रसिद्घ तीर्थस्थल श्रंगेश्वर धाम झकनावदा के गादिपति श्री महन्त रामेश्वर गिरिजी महाराज के नेतृतव ओर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य महेंद्र राठौर की उपस्थिति में शनिवार को एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
उक्त तिरंगा रैली श्रंगेश्वर धाम से प्रारम्भ होकर तीन गावो श्रंगेश्वर केसरपूरा ओर बोरघाटा तक निकाली।
*जयकारो से गूंज उठा ग्रामीण अंचल*
जिसमे हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की ओर अपने हाथों में तिरंगा लेकर *भारत माता की जय, जय हिंद ओर वंदे मातरम* के नारे लगाते हुए ये तिरंगा यात्रा निकाली गई और पूरा क्षेत्र राष्ट्र भक्ति और भारतमाता के जयकारों से गूंज उठा।