स्वच्छता एवं पर्यावरण् जन अभियान का हिस्सा बने,पेड़-पीधे लगाकर जन भागीदारी से सार्थक बनाये,नपा का प्रयास सराहनीय-मंत्री निर्मला भूरिया....




News@हरिश राठौड़

पेटलावद। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं के साथ किया श्रम दान,नपा  के आयोजन मैं हुई शामिल,बड़ी संख्या में लोगो ने किया श्रम दान.

पेटलावद:-नमामी गंगे अभियान के अन्तर्गत नदी,नालों,कुओ एवम् बावड़ियों के साफ़ सफ़ाई व वृक्षारोपण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर परिषद पेटलावद द्वारा नगर की पंपावती नदी एवम् श्मशान घाट का सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान में शनिवार को  प्रातः मध्यदेश शासन में महिला एवम् बाल विकास विभाग मन्त्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी शामिल होकर श्रमदान किया,नगर परिषद के आह्वान पर नगर की पंपावती नदी एवं श्मशान घाट पर प्रातः से ही बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य,पत्रकार बंधु,महिलायें,नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षदगण,सीएमओ एवं नगर परिषद के कर्मचारीयो ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रमदान किया।मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आम नागरिकों व महिलाओं के साथ घाट व नदी के किनारों  पर एक घंटे से ज़्यादा श्रम दान किया।

मंत्री भूरिया ने कहा:-स्वच्छता एवं पर्यावरण के आयोजन जन अभियान का हिस्सा बने,लगातार अभियान चलाकर पेड़-पीधे लगायें,शासन के बजाये जनभागीदारी से इसे सार्थक बनाकर हम अपने क्षेत्र को हरा भरा कर सकते है वर्ना आने वाली पीढ़ी हमे माफ नहीं करेगी,जिस प्रकार जनता ने मोदीजी एवम्  मध्यप्रदेश की सरकार पर विश्वास दिखाया है, हम उसे और सार्थक बनायेगे,क्षेत्र के को हरा-भरा एवं विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। नगर परिषद के अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों व महिलाओं के भाग लेने पर मंत्री ने कहा यह अभियान की सफलता की और कदम है इसे जनअभियान के रूप में निरंतर जारी रखे।

इससे पूर्व मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का स्वागत नगर के जनप्रतिनिधियों,महिलाओं ,बालिकाओं व नगर परिषद के द्वारा किया गया,स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड़ ने दिया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने 5जून से 16जून तक चलाये जाने वाले अभियान की जानकारी दी और कहा की पूरे वर्ष समय समय पर नप जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता व पर्यावरण अभियान चलाया जायेगा।विधानसभा प्रभारी हेमन्त भट्ट ने भी संबोधित किया,संचालन संजय क़हार एवम् आभार सब इंजीनियर दीपक वास्केल ने माना।स्वच्छता अभियान में …नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़,उपाध्यक्ष श्रीमती किरन संजय कहार पार्षदगण श्री मुकेश परमार,गौतम गहलोद,ममता गुजराती,संजय चनोडिया अनुपम भंडारी,जनप्रतिनिधियों में हेमंत भट्ट,जितेंद्र मेहता,सोनू विश्वकर्मा, संजय कहार, योगेश गामड़,राकेश मांडोत पारस गादीया आशीष बाविस्कर,शिवा राठौर,बाबूलाल काग,प्रकाश मुलेवा,अनिल मुलेवा विनोद पुरोहित एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ता ने  तथा निरंकारी ग्रुप के सदस्यगण,रोटरी क्लब,एनरवेल ग्रुप, निकाय के स्वच्छता प्रहरी ,कर्मचारी सभी ने श्रम दान किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.