पेटलावद:-अविरल बहती नदियों को श्रमदान के माध्यम से जल संरचनाओं के सरंक्षण के लिये नगर परिषद पेटलावद ने चलाया अभियान। शुक्रवार को नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़,पार्षद संजय चानोदिया , एवम् मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी,सबइंजीनियर दीपक वास्केल सहित अन्य कर्मचारीयो ने नगर की पंपावती नदी का सफ़ाई अभियान चलाया।नदी के आसपास कूड़ा-कचरा व अन्य सामग्री को हटाकर श्रमदान किया।
शासन निर्देशानुसार 5जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जून तक नगर के नदी,कुएँ,बावड़ी व अन्य जलस्रोत को जीवित व अविरल बनाये रखने के लिए एक विस्तृत आयोजन की रूप रेखा बनाकर स्थानीय निकायों के माध्यम से जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है,इस आयोजन में निकाय के अधिकारी,कर्मचारियों के साथ साथ नगर के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,छात्र-छात्राओ के साथ विभिन्न लोगो का सहयोग लेते हुए स्वच्छता अभियान व नदी के संरक्षण हेतु श्रमदान के माध्यम से सहभागिता की जा रही है। इस मोके पर नगर परिषद के कर्मचारी…दीपक वास्केल,दयाराम पाटीदार,बद्रीलाल शेपटा,शुभम देवड़ा,कैलाश सोलंकी,दिनेश चौहान,चंदन सतोगिया,मुकेश सोलंकी,सोनू वास्केल,विनय भाबर,दीपक शिंदे,व निकाय के सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी ने श्रमदान किया गया।
8जून को नगर परिषद के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में मध्यप्रदेश सरकार में महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री व स्थानीय विधायक सुश्री निर्मला भूरिया की गरिमामय उपस्थिती में नगर परिषद के अध्य्क्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद एवम् विभिन्न सामाजिक संगतन एवम् कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा नगर के श्मशान घाट व नदी पर शनिवार 8जून को प्रातः 8बजे से सफ़ाई अभियान चलाया जायेगा।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने नगर के नागरिकों,सामाजिक संगठनों,पत्रकार बंधुओं से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पधार कर श्रमदान में अपना योगदान दे।