स्वदेशी अपनाओ देश का गौरव बढ़ाओ - प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर.... घटी जीएसटी के लाभ स्वदेशी अपनाने को किया प्रेरित - मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर....

 







थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


शुक्रवार को थांदला के मेट्रो गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के थांदला मंडल ने एक अहम बैठक रखी जिसमें मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर में बताया की  स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ राष्ट्र गौरव बढ़ाओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्नान पर पूरा देश स्वदेशी वस्तुओं एवं उत्पादों को आत्मसात कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत हर क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है अज जा  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए बार-बार स्वदेशियों से आह्वान किया है 2020 में अपने एक भाषण में उन्होंने कहा वोकल फार लोकल हमारा मंत्र होना चाहिए हमें अपने देश में बने उत्पादों को अपनाना होगा क्योंकि यह आत्मनिर्भर भारत की नींव है इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दो रोज पहले बुधवार को भाजपा झाबुआ जिला पदाधिकारी की घोषणा की थी जिसमें थांदला नगर के चार चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी सोपी थी जिसका थांदला मण्डल द्वारा पुष्प माला से जोरदार स्वागत किया इस स्वदेशी प्रोग्राम में यह थे मौजूद अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालम  डामोर,,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी  मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़  सरपंच एवं मण्डल महामंत्री भारत कटारा मंडल उपाध्यक्ष खुशाल सिंगड़ भगवान लाल पाटीदार सरपंच गण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र राठौर ने किया तो आभार माना भारत कटारा ने मीडिया प्रभारी विवेक व्यास मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.