पेटलावद क्षेत्र में तीन मासूम बच्चे आग और गर्म वस्तु से झुलसे, अस्पताल में भर्ती....

 


News@हरिश राठौड़

 

पेटलावद । क्षेत्र में  अलग-अलग घटनाओं में तीन मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। इन दर्दनाक हादसों के बाद बच्चों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार आईसीयू वार्ड में चल रहा है। 


ग्राम गोठानिया निवासी आनंद पिता पंकज मुनिया (उम्र लगभग एक वर्ष) जलते हुए चूल्हे में गिरने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। इसी तरह, बेडाखो निवासी रामकन्या नामक लगभग 2 वर्षीय बालिका भी जलते चूल्हे की चपेट में आने से बुरी तरह से जल गई। एक तीसरी घटना में, भेरूगढ़ निवासी रीना पिता प्रकाश डिंडोर नामक बालिका पर गर्म सब्जी गिर जाने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई।


तीनों ही झुलसे हुए बच्चों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उपचार जारी है।

 बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉक्टर एम.एल चोपड़ा ने तीनों बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को बच्चों के समुचित और तत्काल उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.