मुस्लिम समाज्जनों ने निकाली तिरंगा रैली, घर घर लग रहा तिरंगा....देश प्रेम की भावना और तिरंगे के सम्मान में समाजजनों ने की मिसाल कायम....

 




पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद । आजादी का अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पूरे देश में में अभियान के रूप  हर घर तिरंगा के अभियान के रूप में मनाया जा रहा है ।

*देश प्रेम का जज्बा*

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा को लेकर देशवासी देश के प्रति अपने देश प्रेम के जज्बे को दिखा रहे हैं और हर भारतवासी के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और आदर के भाव है। 

*लगातार हो रहे आयोजन*

इसी क्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक ,राजनीतिक, प्रशासनिक संस्थाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है इसी क्रम में पेटलावद के मुस्लिम समाज के द्वारा भी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वाहनों पर तिरंगा रैली निकाली गई अपने वाहनों पर ससम्मान तिरंगे को हाथ में लेकर मुस्लिम समाजजन *जय हिंद वंदे मातरम भारत माता की जय*

 के नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होकर तिरंगा रैली निकाली गई।रैली में सदर  राहिलरजा मंसूरी एडवोकेट, नासिर शेख, इमामुद्दीन, जावेद लोधी, सलीम, जब्बार, अहमद, बरकत, सहित बड़ी सँख्या में समाजजन मौजूद थे


*घरों पर भी  लगाया तिरंगा*

वही नगर में हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है और इसी क्रम में मुस्लिम समाजजनों के द्वरा भी  अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाया जा रहा है,।नगर के राजापुरा निवासी  रइसउद्दीन ने भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश के प्रति अपना प्रेम ओर जज्बा दिखाया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.