तेजाजी महाराज की गायन कथा का नगर के भक्तों ने लिया आनंद।...विभिन्न संगठनों ने 54 वर्ष से कथा कर रहे न्यास मंडल थांदला का किया सम्मान।....कथा का लाभ बोराना परिवार पेटलावद ने लेते हुए महाआरती और महाप्रसादी का वितरण करवाया।....

 


News@ हरिश राठौड़

 पेटलावद। तेजाजी महाराज के अखंड पराक्रम को दर्शाती हुई भगवान तेजाजी की गायन कथा को न्यास मंडल थांदला द्वारा पेटलावद के बोराना परिवार के यहां किया गया। इस कथा के माध्यम से तेजाजी महाराज के जीवन वृतांत की प्रस्तुती दी गई। बोराना परिवार द्वारा आयोजित कथा का लाभ सैकडों भक्तों ने लिया। बोराना परिवार के द्वारा गायन कथा करने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया। वहीं भारतीय पत्रकार संघ और राठौड समाज पेटलावद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नप उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद किरण संजय कहार ने मोमेंटो भेंट कर और हिंदू जागरण मंच ने साल श्री फल भेंट कर कथा मंडली का स्वागत किया।सभी अतिथियों को सम्मानित कर तेजाजी के दुपट्टे भेंट किये गये।

उल्लेखनीय है कि न्यास मंडल थांदला के द्वारा लगभग 54 वर्षो से तेजाजी महाराज की कथा का गायन रूप में प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में भगवान तेजाजी के प्रति आस्था और श्रद्वा बढी है। न्यास मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्व.रामचंद्र राठौड और स्व. फकीरचंद्र राठौड ने थांदला में इस मंडल की शुरूआत 54 वर्ष पूर्व की थी। और इन 54 वर्षो में थांदला, पेटलावद, कुशलगढ, खवासा, कल्याणपुरा, सारंगी, काकनवानी,भामल सहित सैकडों स्थानों पर लगभग 2000 से अधिक कथाएं की जा चुकी है। जिससे क्षेत्र में अनेक मंदिरों का निर्माण भी हुआ है। पेटलावद की कथा में सुनिल राठौड, लक्ष्मण राठौड, पंकज राठौड, उमेश राठौड, शिवम राठौड,नितेश राठौड, तेजमल राठौड, कन्हैयालाल राठौड, आनंद राठौड, अमन राठौड आदि ने कथा का गायन रूप में प्रस्तुति दी। दीपक राठौड बोराना परिवार द्वारा कथा की पूर्णाहुति पर महाआरती कर सभी महाप्रसादी का वितरण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.