खवासा में निकली तिरंगा यात्रा... यात्रा निकल ने से पहले मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने बच्चों के साथ सेल्फी ली... राष्ट्रीय ध्वज व देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया शहर...




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप मे मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण देवीसिंह देवदा मौजूद थे मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया खवासा सरपंच श्रीमती गंगा खराड़ी के नेतृत्व में खवासा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा जिसमें स्कूली बच्चे और मंडल कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए निकले जगह-जगह फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत हुआ खवासा मंडल की तिरंगा यात्रा कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होती हुई पंचायत भवन में समापन हुआ खवासा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल ध्वज नहीं बल्कि देश की आत्म सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है यह हमें हमारे उन वीर सैनिकओ की याद दिलाता है जो सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष किरण देवदा, जनपद उपाध्यक्ष माया प्रेमसिंह चौधरी खवासा सरपंच श्रीमती गंगा खराड़ी मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा उप सरपंच मनोहर बारिया जनपद सीईओ देवेंद्र देवडीया सचीव कांतिलाल परमार सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक व पुलिस प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि खवासा के समाजसेवी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.