युवा भाजपाई संजय भाबर के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए... मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की...



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर के पुत्र युवा नेता संजय भाबर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपाइयों ने थांदला सिविल अस्पताल पहुंच वहां उपचाररत मरीजों की कुशलक्षेम पहुंचकर उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने संजय भाबर को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीघार्यु होने व उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि युवा भाजपाई नेता संजय भाबर वर्तमान में रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर गए हुए हैं इस अवसर पर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री जीतू राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष भयु बैरागी जनपद सदस्य जसवंत बामनिया मंडल महामंत्री भारत कटारा सुरेश बिलवाल नौगांव मंडल उपाध्यक्ष बिट्टू बना राठौर मीडिया प्रभारी विवेक व्यास मीडिया प्रभारी संतोष डामोर एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.