कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद, तहसीलदार तहसील पेटलावद, नायब तहसीलदार पेटलावद एवं खनिज अधिकारी श्री जुवानसिंह भिडे एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक (सर्वेयर) श्रीमती आलिशा रावत एवं खनिज अमले द्वारा म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 25 सितम्बर 2025 को पेटलावद में 01 डम्पर क्रमांक MP69ZC9927 को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया।
वाहन मालिक पर म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर निराकरण हेतु अपर कलेक्टर न्यायलय झाबुआ में प्रेषित किया जाएगा। राजस्व विभाग एवं खनिज अमले द्वारा जिले में सतत निगरानी/भ्रमण कर अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।