News@ हरिश राठौड़
पेटलावद --- पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटपाला के पुत्र दुर्गादाससिंह मोटापाला को झाबुआ जिले में भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश है। पेटलावद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दुर्गादाससिंह मोटापाला की अनुभव और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की और उन्हें जिला संगठन को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं गई। इस नियुक्ति को झाबुआ जिला भाजपा के संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जिससे पार्टी की पकड़ और जनपक्ष भविष्य में और मजबूत होगा।