आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प... सारंगी मंडल में हुई कार्यशाला आयोजित...




News@ सुरेश चन्द्र परिहार 


सारंगी -  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सारंगी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ के नेतृत्व में आयोजित की गई । इस कार्यशाला में  मुख्य अतिथि के तौर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट और दुर्गादास सिंह मोटापाला पहुंचे और उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

भट्ट ने कहा कि यदि हम देश में बनी वस्तुओं की खरीद करेंगे तो इससे न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बल मिलेगा बल्कि देश आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से अग्रसर होगा। दुर्गादास सिंह मोटापाला ने कहा कि भारत तभी सशक्त होगा जब हर नागरिक आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेगा और देश में बनी वस्तुओं को अपनाएगा, इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी , वरिष्ठ नेता रमेश गुर्जर सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश गणावा एवं भाजपा के सभी मंडल के पदाधिकारि एवं सरपंच ,जनपद सदस्य एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन सुखराम परमार ने किया और आभार मंडल महामंत्री रामचंद्र भूरिया ने माना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.