News@ सुरेश चन्द्र परिहार।
डा.आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कि मण्डल के महामंत्री रामचंन्द्र भुरिया पवन गुर्जर बोले,- उनकी विरासत हमारे संघर्ष की प्रेरणा रहेगी।
डॉ. अम्बेडकर को याद करते हुए मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने बताया कि उनकी संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। सारंगी मंडल के महामंत्री रामचन्द्र भुरिया,पवन गुर्जर,सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोद,जिला मंत्री महेन्द्र सिंह बाछीखेड़ा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पारगी,हेमेंद्र सिंह राठौर,प्रेमदास बेरागी,परमानन्द पाटीदार , देवीसिंग निनामा सारंगी सरपंच फुंदी बाई मैडा और अन्य नेताओं ने सारंगी उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास
डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए मंडल अध्यक्ष गामड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'महापर्व निर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी। उन्होंने युवा पीढ़ियों को इंसानी गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करते हुए राह दिखाते रहें हे!

