पद्मश्री महेश शर्मा का श्रंगेश्वर धाम आगमन पर हुआ स्वागत.....महंत रामेस्वरगिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

 




समाचार 20 न्यूज

पेटलावद ।क्षेत्र के प्रसिद्ध दार्शनिक एवं तीर्थ स्थल श्रंगेश्वर  धाम झकनावदा  तीर्थ जो कि  धर्म और आस्था का प्रतीक है। और इस स्थल पर प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ और मां माही  के दर्शन के लिए भक्तजन आते रहते हैं। वही इस तीर्थ स्थल पर आए दिन कई गणमान्य नागरिक और प्रसिद्ध विभूतियां भी दर्शन और माही की पूजन के लिए आते रहते हैं ।

सामाजिक धार्मिक कार्यो में अग्रणी....

इसी क्रम में झाबुआ जिले के गांधी के रूप में पहचान बना चुके समाजसेवी महेश शर्मा शनिवार को श्रंगेश्वर धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे उल्लेखनीय है कि श्री महेश शर्मा  जिले में झाबुआ को हरा-भरा करने हेतु *मातावन*",

जल ही जीवन है को  ध्येय बना कर बड़े -बड़े "तालाब निर्माण" एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक , गतिविधियों को संचालित करने वाले गांधीवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। जिन्के समाज व पर्यावरण क्षेत्र में किये गए कार्यो के लिए सरकार के द्वारा *पद्मश्री अवार्ड*

से भी  सम्मानित किया गया है।

किया स्मानित.....

 प्रथम बार श्रंगेश्वर धाम पर आगमन होने पर श्रंगेश्वर धाम के महंत रामेश्वर गिरी महाराज के द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने पर महेश शर्मा का साल श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान किया गया, वहीं गांधीवादी नेता  महेश शर्मा के द्वारा भी आचार्य श्री रामेश्वरगिरी महाराज से शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति...

 इस अवसर पर  झाबुआ जिला   बाल कल्याण समिति  के सदस्य महेंद्र राठौर , तोलसिह दायमा,सुखराम बिलवाल,रुमाल भगत आदि भक्तगण मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.