महिलाओं ने वर्ग विशेष के मनचले युवक की पिटाई कर जुलूस निकाला। ..... पुलिस ने धारा 74 बीएनसी के तहत मामला दर्ज किया। ....The women took out a procession by beating up a mischievous youth belonging to a particular class. .....Police registered a case under section 74 BNC. ,

 


News हरीश राठोड  

 पेटलावद।  एक मनचले युवक की दुर्गावाहिनी की मातृशक्ति द्वारा सामूहिक रूप से पिटाई करते हुए उसे पुलिस थाना पेटलावद ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वर्ग विशेष का यह युवक आने जाने वाली महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करता था और आए दिन महिलाओं को परेशान करता था। इस पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने नजर रखी और रविवार को सुबह एक साथ सैकडों महिलाएं बस स्टेंड पर एकत्रीत हुई और वर्ग विशेष के युवक को मारते हुए पुलिस थाने पर ले गयी। इस घटना को देखकर पहले तो नगरवासी हतप्रद रह गये और बाद में हर किसी ने दुर्गावाहिनी की बहनों की इस प्रक्रिया की जमकर प्रशंसा की है। हर कोई उनके किये गये कार्य की सराहना कर रहा है। कई युवाओं ने तो अपना समर्थन सोशल मिडिया के माध्यम से भी दिया और मातृशक्ति को हौसला प्रदान किया है। वहीं पुलिस के द्वारा धारा 74 बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में मातृशक्ति की जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी ने बताया कि तीन बार शिकायते आई है।इसके बाद हमे कार्यवाही करना पडी है। मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी इस प्रकार की घटनाओं को स्वीकार नहीं करेगी। और किसी भी महिला और बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार का इंतजार नहीं किया जायेगा। दोषीयों के खिलाफ एकजुट हो कर तुरंत कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.