Newa@ इमरान खान
पेटलावद। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक लालशंकर उपाध्याय का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आप जीवदया अभियान के सदस्य अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय एवं सतीश उपाध्याय के पिता तथा चिराग, दिवेश, अक्ष, अथर्व के दादाजी एवं जयराज के परदादा थे। भारतीय पत्रकार संघ सहित अन्य सामाजिक संगठनों व पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके निज निवास पर पहुँच कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपाध्याय के अंचल में शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरिश राठौड ने कहा कि स्व. लालशंकर उपाध्याय ने आदिवासी अंचल में शिक्षा क्रांति लाने के साथ साथ जीवदया के भी अनेक कार्य किये है।
आपने अपने सरल व मृदु व्यवहार के साथ अपने जीवन के 50 वर्ष से अधिक गौ सेवा को समर्पित करते हुए कुशल गौपालक के रूप में समाज में अलग पहचान बनाई है। ऐसे में आपका अनंत चतुर्थी के अवसर पर हमारें बीच से जाना हमें दुःखी जरूर कर गया परन्तु भगवान श्रीगणेश के पावन दिनों में जाने वाली आत्मा को प्रभु शरण मिले ऐसी मंगल प्रार्थना हम करते है। युवा ईकाई जिलाध्यक्ष मोहन परमार ने कहा इस दुःख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ है प्रभु सभी को शीघ्र इस दुःख से उभरने का साहस सम्बल प्रदान करें वही उपाध्याय के पद्चिन्हों पर चल कर उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बने।इस मौके पर ओम जी भट्ट पवन नाहर वीरेंद्र भट्ट, भारतीय पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हरीश राठौड,उपाध्यक्ष राजू धानक भारतीय पत्रकार संघ यूथ जिला अध्यक्ष मोहन परमार तहसील अध्यक्ष प्रकाश पडियार भारतीय पत्रकार संघ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलिमा डाबी थांदला अध्यक्ष विवेक भारद्वाज उपाध्यक्ष इमरान अर्जुन ठाकुर धर्मेश सोनी आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे।