स्वं. शंकुतला जी मुथा की स्मृति में भारतीय पत्रकार संघ व अन्य संस्थाओं ने मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण पर कार्य किया। .... 500 पौधों का रोपण,250 बालिकाओं का स्वास्थ्य परिक्षण और 15 यूनिट ब्लड डोनेट किया। ...





 पेटलावद।   दस कुएं के बराबर का पुण्य एक बावडी में, दस बावडी के बराबर का पुण्य एक सरोवर में और दस सरोवर के बरबार का पुण्य एक नदी में और नदी के बराबर का पुण्य एक पुत्र प्राप्ती में है वहीं दस पुत्र के बराबर एक पौधा लगाने  पुण्य है।एक पौधा लगाने में शास्त्रों में जो पुण्य बताया वह सही है क्योंकी हमारे जीवन में पेड अधिक आवश्यक है।उक्त बात स्वं. श्रीमती शंकुतला जी मुथा की स्मृति में एकलव्य विद्या परिसर में ब्लड डोनेशन शिविर, छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण और पर्यावरण सहजने के लिए 500 पौधों का रोपण करते हुए रेंजर ओमप्रकाश बिडला ने कहीं।  

इस मौके पर अतिथि के रूप में बीएमओ डॉ एमएल चोपडा,डॉ अखिलेश सुराडा,ओंकार सिंह मेडा, जिलाध्यक्ष हरिश राठौड, प्राचार्य सुमित कुमार, डॉ निलेश सिंघाडिया,डॉ आरती रावत, डॉ सौरभ बघेल, डॉ प्रफुल्ल,डॉ अंजलि भूरिया आदि ने माता सरस्वती और स्व. श्रीमती

शकुंतला जी मुथा के चित्र पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्वलीत कर शिविर का शुभारंभ किया। सांवरिया मित्र मंडल, डॉ. दादू महाराज संस्थान पेटलावद और भारतीय पत्रकार संघ पेटलावद का द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।



अतिथियों ने संबोधित करते हुए ब्लड डोनेशन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देने के साथ प्रकृति को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। हम हमारे आसपास की घटनाएं देख रहे है। प्रकृति का दोहन अधिक होने से संतुलन बिगड रहा है। जिसके कारण कई बडी घटनाएं हो रही है। हमें प्रकृति का संतुलन बनाए रखना होगा।

ब्लड डोनेट केंप 15 युनिट ब्लड डोनेशन स्कूल के स्टाफ और पत्रकारों ने किया। इस मौके पर 250 बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। और उन्हें उचित सलाह प्रदान की गई।


इस मौके पर अतिथियों ने पौधारोपण कर 500 पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। एकलव्य विद्या परिसर में 500 पौधो का रोपण किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर के समापन अवसर पर एसडीओपी अनुरक्ती सबनानी ने भी पहुंचकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।

 इस मौके पर भारतीय पत्रकार संघ युवा ईकाई जिलाध्यक्ष मोहन परमार, तहसील अध्यक्ष प्रकाश पडियार, अशोक वर्मा, अर्जुन सिंह ठाकुर, पियुष राठौड सहित अन्य कार्यकर्ता व पत्रकारगण उपस्थित रहे।शिविर का संचालन राहुल मुथा के द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन वीरेंद्र भट्ट ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.