डॉ. दादू महाराज संस्थान पेटलावद ने सर्वपितृ अमावस्या पर महाप्रसादी का वितरण किया।.... गुरूद्वारा में सैकडों लोगों ने अन्नदान का लाभ लिया। ....






 पेटलावद।    डॉ दादू महाराज संस्थान पेटलावद के द्वारा सर्व पितृ अमावस्या पर नगर के वार्ड क्र.07 की गरीब बस्ती में अन्नदान का महाआयोजन रखा। जिसमें सैकडों लोगों को खीर पूडी का महाप्रसादी भोजन करवाया गया। जिसमें नगर के धर्मप्रेमियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। डॉ दादू महाराज संस्थान के द्वारा प्रतिएक अमावस्या पर अन्नदान का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में सर्वपितृ अमावस्या पर गरीब बस्ती में महाप्रसादी भोजन का आयोजन किया गया। डॉ. दादू महाराज का कहना है कि अन्नदान का बहुत ही अधिक महत्व है भूखे को अन्न दान से बडा कोई दान नहीं है। इस हेतु हमारा प्रयास है कि अमावस्या पर अधिक से अधिक अन्नदान हो। पेटलावद संस्थान के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।  

आयोजन श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम गुरूद्वारा पर किया गया। जहां पर सर्वप्रथम गुरूदेव की आरती आश्रम प्रभारी पं. अरविंद गोपाल भट्ट ने की। और अन्नपूर्णा स्त्रोत का पाठ कर महाप्रसादी भोजन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रूद्र वर्मा और युग राठौड के द्वारा भी छोटी सी उम्र में उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व नप उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, अशोक वर्मा, अभिषेक वर्मा, वीरेंद्रभट्ट हरिश राठौड,सुभाष वर्मा,मनोज पुरोहित,जीवन ठाकुर पियुष राठौड, खुशाल हिहोर, दीपक राठौड, सुमन सोलंकी , चेतना राठौड, अर्जुन सिंह राठौर,दीपक वैरागी, प्रदीप कुमरावत, हरिओम राठौड, सोहन बारिया, बलराम राठौड, राजेंद्र चतुर्वेदी, विमल गेहलोत,गोकुल पंवार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.